देश

महबूबा का पासपोर्ट नहीं हो रहा रिन्यू! विदेश मंत्री से लगाई गुहार, कही-ये बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 05:57 PM IST
Image

महबूबा मुफ्ती ने विदेश मंत्री को लिखा है पत्र।

Photo : PTI

Mehbooba Mufti News : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है। महबूबा चाहती हैं कि उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण में जयशंकर दखल दें। पीडीपी ने इस संबंध में विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। महबूबा का कहना है कि वह बीते तीन साल से अपने पासपोर्ट के रिन्यू होने का इंतजार कर रही हैं लेकिन इसका अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है। पीडीपी प्रमुख ने कहा है कि वह अपनी 80 साल की मां को तीर्थयात्रा पर मक्का ले जाना चाहती हैं।

महबूबा का कहना है कि जम्म -कश्मीर की सीआईडी ने उनके बारे में प्रतिकूल रिपोर्ट दी है। सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनके लिए यात्रा दस्तावेज जारी करने से राष्ट्रीय सुरक्षा कमजोर हो सकती है। इस रिपोर्ट की वजह से उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण का काम लटका पड़ा है।

बेटी के पासपोर्ट में हुई देरी का मुद्दा भी उठाया

अपने इस पत्र में महबूबा ने अपनी बेटी इल्तिजा का पासपोर्ट जारी होने में हो रही देरी के मसले को भी उठाया है। पीडीपी की नेता का कहना है कि उनकी बेटी उच्च शिक्षा के लिए देश से बाहर जाना चाहती है।

मार्च 2020 में नवीनीकरण का आवेदन दिया था

उन्होंने लिखा है, 'मैं एक ऐसे मामले में आपको पत्र लिख रही हूं जो अनावश्यक रूप से तीन साल से खींचा जा रहा है। पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मैंने और मेरी मां गुलशन नजीर ने मार्च 2020 में आवेदन दिया था।'
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article