देश

महबूबा मुफ्ती नजरबंद नहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने आरोप को किया खारिज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 02:27 PM IST

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें यात्रा करने से रोका जा रहा है। उत्तर कश्मीर के एक इलाके में वो जाना चाहती थीं। लेकिन उन्हें नजरबंद कर दिया गया था।

Image

पीडीपी मुखिया हैं महबूबा मुफ्ती

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दावा किया कि उन्हें उत्तरी कश्मीर के एक इलाके में जाने से रोकने के लिए घर में नजरबंद रखा गया। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी ट्वीट कर उनके दावे का खंडन किया।पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह कहीं भी यात्रा करने के लिये स्वतंत्र हैं।महबूबा ने दावा किया कि चूंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां से 54 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर में बारामूला जा रहे थे और वहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, इसलिए उन्हें यहां से 27 किलोमीटर दूर पट्टन में एक पार्टी कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने से रोक दिया गया।

ट्वीट के जरिए साधा निशाना

उन्होंने गृह मंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, “गृह मंत्री जब कश्मीर में हालात सामान्य होने का ढोल पीटते घूम रहे हैं, मैं घर में नजरबंद हूं क्योंकि मैं एक कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने के लिए पट्टन जाना चाहती थी। अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री के मौलिक अधिकारों को इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है, तो आम लोगों की पीड़ा के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।”उन्होंने अपने घर के मुख्य दरवाजे को कथित तौर पर बंद किए जाने की तस्वीरें भी साझा कीं।

पट्टन की यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं

श्रीनगर पुलिस ने हालांकि उनके ट्वीट के लगभग 40 मिनट बाद किए गए एक ट्वीट में कहा कि उनके पट्टन की यात्रा करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पुलिस ने यहां तक दावा किया कि उन्होंने खुद गेट को अंदर से बंद कर लिया था।पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि पट्टन की यात्रा पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है, हमें अपराह्न एक बजे पट्टन की यात्रा के बारे में सूचित किया गया था। उनके द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर गेट के अंदर की है जिसे बंगले में रहने वाले निवासियों ने खुद ताला लगाया है। कोई तालाबंदी या पाबंदी नहीं है। वह यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं।”

पुलिस ने उनके दरवाजे की तस्वीर भी साझा की जिस पर बाहर से कोई ताला नहीं था।

महबूबा ने इसका तुरंत खंडन किया और कहा कि एसएसपी बारामूला ने उन्हें मंगलवार रात सूचित किया था कि उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पुलिस अब झूठ बोल रही है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मुझे बीती रात एसपी (एसएसपी) बारामूला द्वारा सूचित किया गया कि मुझे पट्टन यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी। आज जम्मू कश्मीर पुलिस ने खुद मेरे घर को अंदर से बंद किया और अब वे बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। दुख की बात है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां बेशर्मी से अपनी हरकत को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात