देश

विकसित, आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों का हिस्सा बनें...नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी का संदेश, राहुल-खरगे ने भी दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा- आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!

Image

पीएम मोदी ने दी नवरात्रि पर शुभकामनाएं (@narendramodi)

PM Modi Navratri Greetings: आज नवरात्रि का पहला दिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी साथ ही जीएसटी उत्सव का भी जिक्र किया। बता दें कि आज से ही देश में जीएसटी 2.0 भी लागू हो गया है जिससे कई चीजें सस्ती हो गई हैं। खासतौर पर मध्यवर्ग को जीएसटी लागू होने से बड़ा फायदा हुआ है।

पीएम मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा- आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी! नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।

उन्होंने कहा, इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।

राहुल गांधी और खरगे ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी नवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी ने देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा, नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आपके जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि लाए। जय माता दी। इससे पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी सभी के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां आदिशक्ति की कृपा सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए, यही मेरी शुभकामना है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article