देश

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की समीक्षा याचिका, शराब नीति घोटाला में जमानत से किया था इनकार

  • Agency by: IANS
  • Updated Nov 29, 2023, 10:44 PM IST

शराब नीति घोटाला में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Image

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने SC में समीक्षा याचिका दायर की

Photo : Times Now Digital

Manish Sisodia: आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शराब नीति घोटाला मामले में जमानत से इनकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 137 के तहत समीक्षा याचिका वकील विवेक जैन के माध्यम से दायर की गई।

30 अक्टूबर को कोर्ट ने जमानत देने से किया था इनकार

30 अक्टूबर को जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता को जमानत देने से इनकार कर दिया था। पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि भले ही कई सवालों के जवाब बाकी हैं लेकिन 338 करोड़ रुपये के हस्तांतरण के संबंध में एक पहलू अस्थायी रूप से स्थापित है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सिसोदिया का मुकदमा छह से आठ महीने के भीतर पूरा किया जाए, साथ ही कहा था कि अगर मुकदमा अगले तीन महीनों में धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, तो वह नए सिरे से जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल 26 फरवरी को सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया, इसके बाद ईडी ने उन्हें 9 मार्च को गिरफ्तार किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम