देश

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

बता दें कि यूपी से 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं और बीजेपी-सपा के बीच असली मुकाबला है। बीजेपी आज उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

Image

राज्यसभा चुनाव का समीकरण

Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीट चुनाव के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है। चर्चा में कई नाम सामने आ रहे हैं। इसमें दो ब्राह्मण, तीन ओबीसी, एक महिला उम्मीदवार और पूर्व सांसद सहित कुछ 8 उम्मीदवार होंगे। बता दें कि यूपी से 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं और बीजेपी-सपा के बीच असली मुकाबला है। सबकी नजर इस बात पर है कि बीजेपी किन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाती हैष

इन नामों पर है चर्चा

जिन नामों की चर्चा है उनमें स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, बृजलाल की वापसी हो सकती है। प्रियंका रावत का नाम भी चर्चा में हैं जो प्रदेश संगठन में पदाधिकारी हैं। ओबीसी में राजवीर सिंह राजू भैया का नाम चर्चा में है जो ऐटा से चुनाव हार गए थे। वह लोधी जाति के बड़े नेता माने जाते हैं और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे हैं।

इसके अलावा कन्नोज से सांसद रहे सुब्रत पाठक का नाम भी सामने आ रहा है। इसके अलावा हरदीप पुरी, डीएल वर्मा को दोबारा मौका दिया जा सकता है। बीजेपी कुल 8 उम्मीदवार बीजेपी घोषित करेगी। जब बीजेपी अपने 8 उम्मीदवार घोषित करेगी, तब बीजेपी उम्मीदवारों और समीकरण को देखते हुए अपना तीसरा उम्मीदवार घोषित करेगी।

8 सीटों पर उम्मीदवार होंगे

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव (10 सीटों) के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी 8 संभावित सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे रही है।

कुल सीटें: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिनके सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

संख्या बल: यूपी विधानसभा में बीजेपी और एनडीए के पास 289 विधायक हैं। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 37 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता है। इस आधार पर बीजेपी की 7 से 8 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी 2 से 3 सीटों पर दावेदारी कर सकती है।

2. किन प्रमुख नामों की है चर्चा?

स्मृति ईरानी: अमेठी से पूर्व सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारी।

कुमार विश्वास: कवि और प्रखर वक्ता, जिनके नाम की काफी चर्चा चल रही है।

हरीश द्विवेदी: बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्वांचल के प्रमुख ब्राह्मण चेहरा।

राजवीर सिंह (राजू भैया): पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र।

केंद्रीय मंत्री: हरदीप सिंह पुरी और बी.एल. वर्मा को फिर से रिपीट किए जाने की संभावना है।

अन्य नाम: पूर्व आईपीएस बृजलाल (दलित चेहरा), पूर्व सांसद संजीव बालियान, सुब्रत पाठक, और पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नामों की भी रेस में होने की खबर है।

2027 विधानसभा चुनाव और जातीय समीकरण

बीजेपी की इस सूची में केवल राज्यसभा का प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि आने वाले 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिहाज से सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश है। चर्चाओं के अनुसार बीजेपी की लिस्ट में 1 ठाकुर, 1-2 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 अनुसूचित जाति (SC) के चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है। पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी (जाट-ओबीसी बेल्ट) दोनों क्षेत्रों को साधने के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article