देश

नीति आयोग के ऑफिस में घुसपैठ की कोशिश! सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा, खुद को बता था PMO का वाहन चालक

NITI AAYOG Security Issue: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित नीति आयोग परिसर में शुक्रवार को कथित सुरक्षा चूक का मामला सामने आया, जब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। सूत्रों ने बताया कि उस व्यक्ति और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

Image

नीति आयोग के ऑफिस में घुसपैठ की कोशिश! (फाइल फोटो)

NITI AAYOG Security Issue: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित नीति आयोग परिसर में शुक्रवार को कथित सुरक्षा चूक का मामला सामने आया, जब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। सूत्रों ने बताया कि संजीव कुमार नामक व्यक्ति पानी लेने के बहाने परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर तैनात सतर्क सुरक्षा कर्मियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उससे वैध पहचान पत्र और अनुमति दिखाने को कहा और देखते ही देखते बहस होने लगी। नीति आयोग परिसर संसद मार्ग पर स्थित है, जो कर्तव्य पथ के बेहद करीब है। 26 जनवरी को यहीं गणतंत्र दिवस परेड प्रस्तावित है, जिसे देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

बहस के बाद हुई हाथापाई

हिंदी समाचार एजेंसी भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कुमार और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इसके बाद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पीएमओ से जुड़े होने के दावे और पहचान की जांच की। एक अधिकारी ने कहा, “मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन किया गया। व्यक्ति उस समय परिसर में मौजूद होने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका, इसलिए उसे रोका गया।”

नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद कुमार को छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कुमार के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। उस व्यक्ति ने दावा किया कि आगे की जांच के लिए उसके ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी रख ली गई है। इस पूरे मामले पर पुलिस ने खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article