देश

मंत्री ने बांधे सीएम की तारीफों के पुल, कहा- ममता बनर्जी हैं बंगाल की सांता क्लॉज

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 25, 2023, 08:04 AM IST

Mamata Banerjee: हाकिम ने कहा, ममता बनर्जी हमारी अपनी सांता हैं, जो कन्याश्री योजना के माध्यम से जरूरतमंद माता-पिता को उनकी लड़कियों की शिक्षा जारी रखने में मदद करती हैं।

Image

ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने सीएम ममता बनर्जी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें राज्य का सांता क्लॉज करार दिया। हाकिम ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की सांता क्लॉज हैं, जो पूरे साल लोगों को विकास पहल का उपहार देती हैं। हाकिम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। हाकिम ने कहा, बचपन में हमें क्रिसमस की शाम को गिफ्ट मिलते थे। क्रिसमस की सुबह हमें खिलौने या चॉकलेट मिलते थे।

ममता हैं पश्चिम बंगाल की सांता क्लॉज

उन्होंने कहा, तब मैं सोचता था कि क्या सांता क्लॉज वास्तव में आता है? अब मुझे एहसास हुआ कि सांता क्लॉज वास्तव में आता है। हकीम ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल की सांता क्लॉज हैं, जिन्होंने राज्य को सबकुछ दिया है।

हाकिम ने कहा, ममता बनर्जी हमारी अपनी सांता हैं, जो कन्याश्री योजना के माध्यम से जरूरतमंद माता-पिता को उनकी लड़कियों की शिक्षा जारी रखने में मदद करती हैं। जब माता-पिता के पास अपनी बेटियों की शादी करने के लिए पैसे नहीं होते हैं, तो वह परिवार की मदद के लिए रूपश्री कार्ड लेकर आती हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article