देश

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव 2026 में महायुति की प्रचंड जीत, 17 में से 16 सीटों पर जमाया कब्जा; नासिक में लगा एकमात्र झटका

MLC Election Result 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव परिणामों ने राज्य की सियासत में एक बार फिर "महायुति" (NDA) का दबदबा साबित कर दिया है। 17 सीटों में से 16 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की है।

Image

महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत (फाइल फोटो- PTI)

MLC Election Result 2026: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने विधान परिषद (MLC) चुनावों में एकतरफा क्लीन स्वीप करते हुए विपक्ष को पछाड़ दिया है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 17 सीटों के लिए बीते 18 जून को मतदान हुआ था, जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। महायुति ने इन 17 में से 16 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत के बीच गठबंधन को एकमात्र बड़ा झटका नासिक सीट पर लगा है, जहां भाजपा के ही एक बागी उम्मीदवार ने खेल बिगाड़ दिया।

6 सीटों पर पहले ही हो गई थी निर्विरोध जीत

इस चुनाव में महायुति की पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वोटिंग से पहले ही गठबंधन के 6 उम्मीदवारों ने बिना किसी विरोध के जीत हासिल कर ली थी। बाकी बची 11 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें से 10 सीटों पर महायुति के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया।

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव 2026 किस सीट से कौन जीता?

क्र.सं.सीटविजेतादल
1ठाणेरवींद्र फाटकशिवसेना
2यवतमालदुष्यंत चतुर्वेदीशिवसेना
3रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्गअनिकेत तटकरेएनसीपी
4पुणेविक्रम काकड़ेएनसीपी
5वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुरअरुण लखानीभाजपा
6अहिल्यानगरप्राजक्त तनपुरेभाजपा
7छत्रपति संभाजीनगर-जालनासुहास शिरसाटभाजपा
8नासिकगोकुल गीतेनिर्दलीय
9भंडारा-गोंदियाअविनाश ब्रह्मणकरभाजपा
10सांगली-सताराधैर्यशील कदमभाजपा
11परभणी-हिंगोलीसईद खानशिवसेना
12सोलापुरराजेंद्र राउतभाजपा
13धाराशिव-लातूर-बीडबसवराज पाटिलभाजपा
14नागपुरराजीव पोतदारभाजपा
15जलगांवनंदकिशोर महाजनभाजपा
16अमरावतीप्रवीण पोटेभाजपा
17नांदेड़अमर राजुरकरभाजपा

बागी ने तोड़ा नासिक में जीत का सिलसिला

महायुति के लिए इस चुनाव में एकमात्र मायूसी नासिक सीट से आई। नासिक में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी उम्मीदवार गोकुल गीते ने महायुति के गणित को बिगाड़ दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को कड़े मुकाबले में हरा दिया। इस सीट को छोड़कर महायुति के सभी घटक दल अपना गढ़ बचाने और नए क्षेत्रों में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

किस पार्टी ने कितनी सीटों पर लड़ा था चुनाव?

इस चुनाव में महायुति के भीतर सीटों का बंटवारा बेहद सधे हुए अंदाज में किया गया था। जिसमें BJP ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था। शिवसेना (शिंदे गुट) ने 4 सीटों पर किस्मत आजमाई थी। वहीं एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article