देश

Madhya Pradesh CM: 'मैं सीएम की रेस में नहीं' ये क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2023, 11:57 PM IST

Shivraj Singh Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है और पार्टी मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया में लगी हुई है। इसी बीच मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

Image

Madhya Pradesh CM: 'मैं सीएम की रेस में नहीं' ये क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने एक वीडियो जारी करते हुए साफ किया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उनके इस बयान ने सियासी तौर पर हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, मैं न पहले सीएम पद का दावेदार था, न अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।

इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने अपना नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया और कहा है कि जो भी काम दिया जाएगा उसे अच्छी तरह से किया जाएगा। राज्य की विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 163 सीटों पर जीती है और कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई है।

इतना ही नहीं तीसरे दल के तौर पर सिर्फ एक सीट आदिवासियों से जुड़े संगठन को मिली है। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को छिंदवाड़ा जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, मैं छिंदवाड़ा जा रहा हूं। वहां हम सातों विधानसभा की सीटें नहीं जीत पाए हैं। मेरा संकल्प है कि लोकसभा की 29 की 29 सीटें भाजपा जीते और नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री बनें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!