देश

'Made in India हथियारों ने सिद्ध की प्रमाणिकता' - ऑपरेशन सिंदूर के बाद बोले PM Modi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज, सोमवार 12 मई को पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान सेना के पराक्रम को देशवासियों की तरफ से सैल्यूट किया।

Image

तनाव के बीच 'Made in India हथियारों ने सिद्ध की प्रमाणीकरण

ऑपरेशन सिंदूर के बाद, आज यानी सोमवार, 12 मई को प्रधानमंत्री ने देश के नाम पहला संबोधन किया। उन्होंने पाकिस्तान पर किए गए पलटवार पर अपनी बात देश के लोगों को सामने रखी। उन्होंने भारत की पराक्रम सेनाओं, सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को देशवासियों की तरफ से सैल्यूट किया। उन्हें उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज देश की हर माता, हर बहन और हर बेटी को समर्पित किया। उन्होंने मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता पर भी चर्चा की।

मेड इन इंडिया हथियारों समय आ गया है- पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के नाम अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ये युद्ध का युग नहीं, लेकिन आतंकवाद का युग भी नहीं। पीएम ने आगे कहा कि देश ने न्यू एज वारफेयर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और साथ ही मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता भी सिद्ध की।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया देख रही है 21वीं सदी में मेड इन इंडिया हथियारों का समय आ गया है। हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हमारी एकता, हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। भारत की नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। ये एक बेहतर दुनिया की गारंटी भी है। पीएम ने आगे कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तानी फौज, सरकार, जिस आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा