देश

बांग्लादेश शपथ ग्रहण: तारिक रहमान की ताजपोशी में मोदी की जगह कौन? सस्पेंस खत्म, सामने आ गया नाम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो भारत दौरे पर आ रहे हैं, और 17 फरवरी को ही मुंबई में पीएम मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ पूर्व निर्धारित उच्चस्तरीय बैठक तय है। यह बैठक भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित बताई जा रही है। ऐसे में पहले से तय बैठक के बीच में पीएम के लिए किसी अन्य देश का दौरा करना संभव नहीं है।

Image

तारिक रहमान, पीएम मोदी।

Photo : AP

बांग्लादेश में लंबी चली राजनीतिक अस्थिरता के बाद अब नई सरकार बनने जा रही है। 2024 में शेख हसीना को पद से अपदस्थ करने के बाद हाल ही में हुए आम चुनावों में बीएनपी ने भारी बहुमत से सत्ता में 20 साल बाद वापसी की है। जिसके बाद अब 17 फरवरी को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें शामिल होने के लिए बांग्लादेश की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में वहां भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक वरिष्ठ नेता और एक शीर्ष नौकरशाह को भेजा जाएगा।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी 17 फरवरी को तारिक रहमान के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

13 देशों को किया गया है आमंत्रित

आगामी 17 फरवरी को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के नए मंत्रिमंडल को पद की शपथ दिलाएंगे। यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने की परंपरा से हटकर होगा। इसमें शामिल होने के लिए 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया है। आमंत्रित देशों में भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन देशों के राजनयिक या आधिकारिक प्रतिनिधि समारोह में शामिल हो सकते हैं।

पीएम मोदी के न जाने की पहले से थी संभावना

इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। यह निमंत्रण दक्षिण एशिया में कूटनीतिक संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी के जाने की संभावना पहले ही बेहद कम थी और अब तो यह साफ हो गया है कि वे बांग्लादेश नहीं जा रहे हैं। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो भारत दौरे पर आ रहे हैं, और 17 फरवरी को ही मुंबई में पीएम मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ पूर्व निर्धारित उच्चस्तरीय बैठक तय है। यह बैठक भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित बताई जा रही है। ऐसे में पहले से तय बैठक के बीच में किसी अन्य देश का दौरा करना संभव नहीं है। इसी कारण तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी जाएंगे।

बांग्लादेश में बीएनपी की जबरदस्त जीत

बता दें कि रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने गुरुवार को हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग (EC) के अनुसार, बीएनपी ने 297 में से 209 सीट जीतीं, जबकि दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीट पर जीत मिलीं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article