देश

Chhath Puja पर उपराज्यपाल Vs केजरीवाल ! AAP बोली- सस्ते प्रचार के भूखे हैं LG, सुर्खियों बटोरने के लिए दे रहे हैं गलत बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 06:39 AM IST

Delhi News: अब छठ पर केजरीवाल बनाम उपराज्यपाल होते जा रहा है। एलजी ने जहां सीएम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है तो वहीं दिल्ली सरकार ने पलटवार करते हुए कहा कि एलजी सस्ती लोकप्रियता के भूखे हैं।

Image

छठ को लेकर आमने-सामने केजरीवाल सरकार और एलजी

Photo : BCCL

Chhath Puja: दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपराज्यपाल (LG) आमने -सामने आ गए हैं। इस बार छठ पूजा को लेकर दोनों के बीच वार पलटवार हो रहा है। दरअसल, उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए जा रहे घाटों पर पूजा की इजाजत दे दी है। दिल्ली सरकार को पूजा के लिए साफ-सफाई और पानी मुहैया कराने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उपराज्यपाल ने आपत्ति जतायी है कि पूजा कुछ चुने हुए घाटों पर होनी थी लेकिन सीएम केजरीवाल ने ऐसा संदेश दिया कि कहीं भी पूजा की जा सकती है। जिससे जनता भ्रमित हुई।

आप का पलटवार

उपराज्यपाल ने राजस्व और पर्यावरण मंत्रालय को भी निर्देश दिया है कि वे यमुना किनारे NGT के आदेशों का सख़्ती से पालन कराएं। वहीं इस पर दिल्ली सरकार ने पलटवार करते हुए एलजी पर सस्ती लोकप्रियता के लिए सीएम केजरीवाल के अपमान का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि, एलजी सस्ती लोकप्रियता के भूखे हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि एलजी सीएम के लिए गलत भाषा का प्रयोग कर, अपनी कुर्सी की गरिमा कम कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जीतकर आए हैं।

उपराज्यपाल ने जताई आपत्ति

उपराज्यपाल ने सीए के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'ट्वीट से यह संदेश गया कि छठ त्योहार सभी यमुना घाटों पर मनाया जाएगा जो भ्रामक है और जनता में भ्रम पैदा कर सकता है क्योंकि एनजीटी ने केवल निर्दिष्ट स्थलों पर पूजा की अनुमति दी है। यह गंभीर रूप से समस्याग्रस्त है क्योंकि यह शासन की योजना के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित