दिल्ली में यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा होगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए बताया कि सभी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे।सभी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। बता दें कि नेशनल ग्रीम ट्रिब्यूनल ने छठ पूजा (Chhath2022) को यमुना के तट पर नहीं मनाने का आदेश दिया था। ट्रिब्यूनल के आदेश के पालन में दिल्ली राजस्व विभाग की बैठक में फैसला लिया गया था कि कृत्रिम तालाबों पर छठ पूजा की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वो अपने इलाके में कृत्रिम तालाब तैयार करें।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने एनजीटी का हवाला देते हुए कहा कि यमुना नदी में किसी तरह की पूजन सामग्री डालने पर रोक है। बता दें कि एनजीटी के आदेश के पालन में गणेश उत्सव और दुर्गा पूजा के दौरान मूर्तियों का विसर्जन नदियों में नहीं किया गया था। पहले छठ पूजा के दौरान भी यह दिशा-निर्दश लागू रहने का आदेश था। दिल्ली सरकार ने कहा कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि नदी प्रदूषित ना हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
