दिल्ली में यमुना नदी के किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी एलजी ने दिल्ली सरकार को दे दी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि छठ व्रतियों को पूजा के लिए घाटों को साफ कराया जाए। इसके साथ ही हिदायत भी दी है कि अरविंद केजरीवाल सरकार भ्रामक प्रचार से बचे। बता दें कि छठ पूजा के लिए केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि यमुना नदी के किनारे पूजा कहीं भी की जा सकती है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से जो एलजी को प्रस्ताव भेजा गया था उसमें पूजा निर्धारित जगहों पर करने की थी।
दिल्ली के एलजी ने राजस्व और पर्यावरण विभाग को निर्देश दिया है कि यमुना प्रदूषित ना हो इसके लिए एनजीटी के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
