देश

Kumar Vishwas on Kejriwal:'कर्म प्रधान विश्व रचि राखा...केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास का पोस्ट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 21, 2024, 11:59 PM IST

Kumar Vishwas on Kejriwal arrest: आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की टीम ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है जिसपर कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है।

Image

कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल का नाम लिए बगैर पोस्ट किया

Kumar Vishwas Reactions on Kejriwal Arrest: ईडी की टीम 21 मार्च की शाम को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ED ने दो घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है इससे पहले ED टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची थी टीम ने यहां सीएम केजरीवाल से पूछताछ की और उसके बाद उन्हें लेकर हेडक्वार्टर गई, इसपर कवि कुमार विश्वास ने अपने ही अंदाज में चुटकी ली है।

कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल का नाम लिए बगैर पोस्ट किया और लिखा, 'कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा'

वहीं इस मामले पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा-

जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद

‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद

भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है।

ये गिरफ़्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी।

#नहीं_चाहिए_भाजपा

वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा-

डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।

मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है।

पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया

21 मार्च की रात दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, ED ने दिल्ली में सीएम आवास पर दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार

गौर हो कि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इस बीच केजरीवाल के घर के बाहर धारा 144 लगा दी गई थी, वहीं केजरीवाल के घर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर बैठे रहे और ED के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!