देश

जुलाई से पटरी पर दौड़ने लगेगी वंदे भारत मेट्रो, 50 ट्रेनें तैयार, 10 प्वाइंट में जानिए Vande Metro Train की सारी डिटेल

Vande Metro Train: वंदे मेट्रो में स्वचालित दरवाजे और आरामदायक सीट के अलावा, इसमें कई ऐसी विशेषताएं होंगी जो वर्तमान में चल रही मेट्रो ट्रेनों में उपलब्ध नहीं हैं। अब तक पहचाने गए मार्गों में लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा और तिरूपति-चेन्नई समेत अन्य शामिल हैं।

Image

जुलाई से पटरी पर दौड़ने लगेगी वंदे भारत मेट्रो

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरसिटी ट्रेनों की तर्ज पर वंदे मेट्रो को रेलवे चलाएगी।
  • वंदे मेट्रो ट्रेन की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।
  • रेलवे कम से कम 12 वंदे मेट्रो कोच लॉन्च करने पर विचार कर रहा है।

Vande Metro Train: वंदे भारत की सफलता के बाद अब रेलवे वंदे मेट्रो को पटरी पर उतारने की तैयारी कर रही है। रेलवे की मानें तो इसी साल जुलाई से वंदे मेट्रो ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी। इसके लिए रेलवे पूरी तैयारी में लगा है। जानकारी के अनुसार 50 वंदे मेट्रो ट्रेन तैयार भी है।

10 प्वाइंट में जानिए वंदे मेट्रो की हर जानकारी

  1. वंदे मेट्रो में शहरवासियों की यात्रा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई नई सुविधाएं भी होंगी, भारतीय रेलवे का लक्ष्य इस साल के अंत तक वंदे मेट्रो ट्रेनें शुरू करने का है और जुलाई से ट्रायल रन शुरू हो जाएगा।
  2. यह कई कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगा जैसे कि चार-कोच, आठ-कोच, 12 कोच, 16 कोच। रेलवे के अनुसार जिन रूटों पर ज्यादा भीड़ होगी उस पर 16 कोच वाली वंदे मेट्रो ट्रेन चलाई जा सकती है।
  3. रेलवे कम से कम 12 वंदे मेट्रो कोच लॉन्च करने पर विचार कर रहा है
  4. ये अनारक्षित या सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए होंगे जो दैनिक यात्रा के लिए ट्रेनों का उपयोग करना पसंद करते हैं।
  5. वंदे मेट्रो में स्वचालित दरवाजे और आरामदायक सीट के अलावा, इसमें कई ऐसी विशेषताएं होंगी जो वर्तमान में चल रही मेट्रो ट्रेनों में उपलब्ध नहीं हैं।
  6. वंदे मेट्रो ट्रेनें देश भर के 124 शहरों को जोड़ने वाली 100-250 किलोमीटर की दूरी के बीच चलेंगी।
  7. अब तक पहचाने गए मार्गों में लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा और तिरूपति-चेन्नई समेत अन्य शामिल हैं। परीक्षण के लिए भी रूट का चयन नहीं हुआ है, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
  8. वर्तमान समय में चल रही इंटरसिटी ट्रेनों की तर्ज पर वंदे मेट्रो को रेलवे चलाएगी।
  9. वंदे मेट्रो ट्रेन की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और किराया सामान्य होगा।
  10. वंदे मेट्रो की 50 ट्रेनों को रेलवे ने बनाकर तैयार कर लिया है।

आधुनिकीकरण में जुटा रेलवे

ट्रेनों (रोलिंग स्टॉक) के आधुनिकीकरण के रोडमैप पर, अधिकारी ने कहा कि रेलवे चालू वित्त वर्ष में 50 पुश-पुल वैरिएंट अमृत भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य बना रहा है, जो बहुत सस्ती कीमत पर लंबी दूरी के यात्रियों की मांग को पूरा करेगी। ऐसी पहली ट्रेन दिल्ली और अयोध्या के बीच संचालित की गई थी। इन ट्रेनों में आगे और पीछे एक-एक इंजन होता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article