देश

Kashmir Target Killing: कश्मीरी पंडितों की हत्या पर पाक पर भड़के कश्मीरी मुस्लिम, अपील कर बोले: आतंकियों को नहीं बख्शे सरकार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2023, 04:04 PM IST

Kashmir Target Killing: कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकी पिछले कुछ महीनों से लगातार टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। इसके तहत आतंकी कश्मीरी पंडित या फिर प्रवासी समूह को निशाना बना रहे हैं। ऐसे हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। सेना लगातार ऐसे आतंकियों का एनकाउंटर भी कर रही है।

Kashmir Target Killing: कश्मीर में जारी टारगेट किलिंग को लेकर वहां का मुस्लिम समुदाय पाकिस्तान पर भड़का हुआ दिख रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से अपील की कि वो उन आतंकियों को मार गिराये जो ऐसे हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

27 फरवरी को पुलवामा में एक बार फिर एक कश्मीरी पंडित को आतंकियों ने मार डाला था। घाटी में हुए इस हत्यकांड से स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं, वहां रह रहे कश्मीरी मुस्लिमों ने भी इस हत्याकांड पर दुख जताया है और इसके लिए सीधे-सीधे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

दरअसल जब आतंकी सेना और पुलिस की सख्ती के बाद बड़े हमलों को अंजाम देने में असफल होने लगे तो उन्होंने अपनी रणनीति बदली और टारगेट किलिंग करने लगे। पाकिस्तान द्वारा तैयार किए गए आतंकी हाल के दिनों में कई ऐसी हत्याओं का अंजाम दे चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!