देश

Karnataka: पैगंबर मोहम्मद पर प्रिंसिपल ने लिखने के लिए कहा था निबंध, लोगों ने कर दी पिटाई!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 02:48 PM IST

कर्नाटक में पैगंबर मोहम्मद पर निबंध से कुछ लोग ऐसे गुस्साए कि प्रदर्शन करने के लिए स्कूल पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल के खिलाफ धरना दिया और गाली गलौज की। उन्होंने उनके इस्तीफे भी मांगे। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची और उन लोगों को समझाया, तब जाकर विरोध शांत हुआ।

Image

कर्नाटक में पैगंबर पर निबंध को लेकर हंगामा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में एक बार फिर से पैंगबर मोहम्मद को लेकर हुआ विवाद
  • कर्नाटक में इस बार निबंध लिखवाना एक प्रिंसिपल को पड़ गया भारी
  • लोगों ने पैगंबर मोहम्मद पर निबंध लिखवाने के कारण कर दी पिटाई

कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर ऐसे ही माहौल खराब है, अब इस राज्य में फिर से पैगंबर विवाद की एंट्री होती दिख रही है। एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को सिर्फ इसलिए कुछ लोगों ने पीट दिया क्योंकि उन्होंने छात्रों से पैगंबर मोहम्मद पर निबंध लिखने को कहा था।

कर्नाटक के गदग जिले के शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के साथ कथित तौर पर मारपीट के एक मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पिछले सप्ताह प्रधानाचार्य मुनाफ बीजापुर ने छात्रों के लिए एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था और विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार की भी घोषणा की थी।

इस प्रतियोगिता के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला वो लोग स्कूल पहुंच गए और विरोध में धरना देने लगे। कहा जाता है कि विरोध करने वाले लोग दक्षिणपंथी संगठन के थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ धरना दिया और गाली गलौज की। उन्होंने उनके इस्तीफे की भी मांग की। आरोप है कि प्रिंसिपल के साथ मारपीट भी की गई है।

इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस मामले पर जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट राज्य शिक्षा विभाग के उप निदेशक को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस प्रतियोगिता को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि कहीं ये धर्मांतरण का प्रयास तो नहीं है। उन्होंने कहा- "प्रिंसिपल एक सरकारी कर्मचारी है और उसे वही पढ़ाना चाहिए जो पाठ्यक्रम में है। प्रिंसिपल ने प्रथम पुरस्कार के लिए 5,000 रुपये और उपविजेता के लिए 3,000 रुपये और 2,000 रुपये की पेशकश करके बच्चों को लुभाने की कोशिश की थी। क्या होगा अगर यह धर्मांतरण का प्रयास है। प्राचार्य को निलंबित किया जाना चाहिए और पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article