देश

झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, डल झील निवासियों को एहतियात बरतने की सलाह

Jhelum River News: झेलम नदी का जलस्तर 21 फुट के खतरे के निशान को पार कर गया है।डल झील पर हाउसबोट में रहने वाले लोगों को एक परामर्श जारी किया गया है।

Image

झेलम नदी (फाइल फोटो:canva)

Jhelum River News: कश्मीर में अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डल झील पर हाउसबोट में रहने वाले लोगों को एक परामर्श जारी करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो झेलम नदी का पानी डल झील की ओर मोड़ा जा सकता है, इसलिए लोग सावधानी बरतें।एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 'झेलम नदी में वर्तमान जल स्तर को देखते हुए, जम्मू और कश्मीर झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने डल झील और उसके आसपास रहने वाले निवासियों, विशेष रूप से डल निवासियों और हाउसबोट मालिकों के लिए एक परामर्श जारी किया है।'

प्रवक्ता ने कहा, 'इस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन जल स्तर प्रबंधन उपायों के तहत राम मुंशी बाग स्थित गेट को किसी भी समय खोला जा सकता है। इस गेट के संभावित रूप से खुलने से डल झील के जल स्तर में और वृद्धि होने की आशंका है, जो वर्तमान में 10.5 फुट है। इस वृद्धि से हाउसबोट मालिकों के लिए असुविधा पैदा हो सकती है।'

उन्होंने कहा कि डल झील के आसपास रहने वालों और हाउसबोट मालिकों को सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने कहा, 'इन निवासियों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर श्रीनगर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित राहत केंद्रों में जाने के लिए तैयार रहने का अनुरोध किया जाता है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article