देश

सदन में आइये, मुंहतोड़ जवाब देंगे... जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को दिया चैलेंज; बोले- भ्रम मत फैलाइये, नहीं चली कोई गोली

Jantar Mantar Row: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन में आइये, हम चर्चा के लिए तैयार हैं।

Image

रायबरेली सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Photo : Times Now Digital

Jantar Mantar Row: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन में आइये, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे राहुल गांधी को सदन में आने का चैलेंज दिया और कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं और आपको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

'गोली चलाने का नहीं दिया आदेश'

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ''मैं चैलेंज देता हूं राहुल गांधी को, आप सदन में आइये, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। आपको मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा... भ्रम मत फैलाइये, जंतर-मंतर पर कोई गोली नहीं चली है और कोई गोली चलाने का आदेश नहीं दिया गया है।''

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं राहुल गांधी से साफ-साफ कहना चाहता हूं कि चर्चा से भागिए मत। हम सदन के अंदर हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ''आपने (राहुल गांधी) एसआईआर पर चर्चा की मांग की थी, खूब चर्चा हुई और चर्चा के समय जब हम जवाब देने पर आए तो आप भाग गए... प्राइस राइज पर चर्चा की मांग की तो हमने उस पर चर्चा की और जब सरकार जवाब दे रही थी तो कांग्रेस में हिम्मत तक नहीं थी कि वह सदन में बैठे। यह कांग्रेस का रिकॉर्ड है।''

राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस जिस विषय पर भी चर्चा की मांग की है। हमने उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया है और कहा है कि हम चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ''जब गृह मंत्री ने कह दिया कि हम हर बात का जवाब देने के लिए तैयार हैं तो वह चर्चा से क्यों भाग रहे हैं...।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज उनको (राहुल गांधी) झारखंड में छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है क्या। मेरी जानकारी बताती है कि उनके इशारे पर कंटीली तारें लगाई गई हैं। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी और कांग्रेस जिस तरह का दोहरा मापदंड अपनाती है...उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article