देश

'छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया', राहुल गांधी बोले- अमित शाह में हमारे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं

Monsoon Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर क्या आपने (अमित शाह) गोली चलवाई।

Image

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी

Monsoon Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर क्या आपने (अमित शाह) गोली चलवाई। उन्होंने कहा कि अमित शाह में संसद में आकर हमारे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। पिछले 15 दिनों में उन्होंने यही दिखाया है। न तो नरेंद्र मोदी में और न ही अमित शाह में हिम्मत है... किसी को उनकी राय में कोई दिलचस्पी नहीं।

शाह पर बरसे राहुल गांधी

इंदिरा भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''गृह मंत्रालय से पैलेट गन और कील वाली लाठी चलाने का आदेश आया था। पूरे देश ने देखा कि हमारे छात्रों को मारा गया।'' उन्होंने कहा कि हम बस यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का ऑर्डर किसने दिया और अगर उन्होंने आदेश नहीं दिया, तो गृह मंत्रालय में किसने दिया? हम समझना चाहते हैं कि क्या इसमें नाकाबिलियत है या गलती''

राम मंदिर चंदा चोरी पर चर्चा की भी मांग

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''हमारी दूसरी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाए जाने और उन्हें पीटने के लिए माफी मांगें। तीसरी मांग है- राम मंदिर ट्रस्ट में हुई चोरी के विषय पर चर्चा हो, जहां पर पीएम ने अपने लोगों को बैठाया है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि हम यह नहीं कह रहे कि अमित शाह किसी भी विषय पर भाषण दे दें। हमें और देश को इस पर कोई रुचि नहीं है। हम यह जानना चाहते हैं कि गोली किसने चलवाई। शुरुआत से हमारी यही मांग थी।

'छात्रों पर बल प्रयोग ठीक नहीं'

इस दौरान, राहुल गांधी ने झारखंड में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ''हमारा संदेश साफ है कि हम शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो। हम इसकी निंदा करते हैं, हम इसके खिलाफ हैं, हम इसका सपोर्ट या समर्थन नहीं करते हैं। हम रुख एकदम साफ है, हमारे मन में कोई भ्रम नहीं है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!