देश

ISRO ने फिर रचा इतिहास, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को कंधे में बिठाकर 'बाहुबली' ने भरी उड़ान; जानें क्या कुछ है खास

LVM3-M6 Mission: इसरो ने बुधवार को इतिहास रच दिया। इसरो का 'बाहुबली' रॉकेट ने अपने कंधे में बैठाकर सबसे भारी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को लेकर उड़ान भरी। इसरो का LVM3 M6 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ, जो अमेरिकी बेस्ड AST SpaceMobile के साथ एक कमर्शियल डील के तहत ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को ऑर्बिट में ले गया।

BlueBird Block 2 Mission

इसरो ने रचा इतिहास

Photo : Twitter

LVM3-M6 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को इतिहास रच दिया। इसरो का 'बाहुबली' रॉकेट ने अपने कंधे में बैठाकर सबसे भारी ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को लेकर उड़ान भरी।

कहां से लॉन्च हुआ सैटेलाइट?

इसरो का LVM3 M6 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ, जो अमेरिकी बेस्ड AST SpaceMobile के साथ एक कमर्शियल डील के तहत ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को ऑर्बिट में ले गया। इसरो ने बताया कि ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile द्वारा बनाया गया BlueBird Block-2 एक उन्नत सैटेलाइट है, जो मोबाइल टॉवर के बिना यूजर्स को इंटरनेट और फोन कॉल की सुविधा प्रदान कर सकता है। आसान भाषा में कहें तो सैटेलाइट बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के सीधे स्मार्टफोन को नेटवर्क मुहैया कराएगा जिसकी बदौलत कॉलिंग, डेटा सहित तमाम संचार सुविधाएं मिलेंगी।

उन्नत और असरदार बन रहा हमारा स्पेस प्रोग्राम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को सफल लॉन्चिंग की बधाई दी। उन्होंने कहा कि LVM3-M6 की सफल लॉन्चिंग भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। यह भारत की हेवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता को मजबूत करता है और ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में हमारी बढ़ती भूमिका को पक्का करता है।

उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की ताकत से हमारा स्पेस प्रोग्राम ज़्यादा उन्नत और असरदार बन रहा है। LVM3 ने भरोसेमंद हेवी-लिफ्ट परफॉर्मेंस दिखाकर, हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशन के लिए नींव मज़बूत कर रहे हैं, कमर्शियल लॉन्च सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और ग्लोबल पार्टनरशिप को गहरा कर रहे हैं। यह बढ़ी हुई क्षमता और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बढ़िया है।

क्या है ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन (What is BlueBird Block 2 Mission?)

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन का उद्देश्य उपग्रह के जरिए सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। यह नेटवर्क कहीं भी, कभी भी, सभी के लिए 4जी और 5जी वॉयस-वीडियो कॉल, संदेश, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। एएसटी स्पेसमोबाइल ने सितंबर 2024 में ब्लूबर्ड-1 से 5 तक पांच उपग्रह प्रक्षेपित किए थे, जो अमेरिका और कुछ अन्य देशों में निरंतर इंटरनेट कवरेज प्रदान कर रहे हैं।कंपनी ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए ऐसे और उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है और दुनिया भर के 50 से अधिक मोबाइल ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है।

असल 'बाहुबली' कौन?

सनद रहे कि LVM3 इसरो का सबसे भरोसेमंद और शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल है जिसे बाहुबली रॉकेट भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल भारी सैटेलाइट को आर्बिट तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इस लॉन्च व्हीकल में सॉलिड, लिक्विड और क्रायोजेनिक तीनों तरह के इंजन शामिल हैं। इसका कुल वजन 640 टन है, ऊंचाई 43.5 मीटर है और जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में यह 4,200 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम है।

LVM3 के जरिए चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च किया गया है और इसी से गगनयान मिशन की लॉन्चिंग की जाएगी। LVM3 का पिछला लॉन्च LVM3-M5/CMS-03 मिशन था, जिसे 2 नवंबर, 2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article