देश

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 4 Oct 2022: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 4 Octber 2022: भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द, रिशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है। इसलिए यात्रा के लिए निकलने से पहले यहां कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें।

Image

आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Photo : iStock

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 4 Octber 2022: भारतीय रेलवे ने कई वजहों से आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। गौर हो कि देश में लाखों लोग प्रति दिन ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही यहां जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं की गई है? यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 218 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 03 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 14 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें। अब अगर आपका सवाल है कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट

सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।

आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।

इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।

ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं।

इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।

गौर हो कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से प्राप्त करते रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article