देश

Sam Pitroda Resign: सैम पित्रोदा का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष से इस्तीफा, 'नस्लीय टिप्पणी' ही नहीं पहले भी पैदा करते रहे हैं 'दिक्कतें'

Sam Pitroda Controversy: नस्लीय टिप्पणी को लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ने के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

Image

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

KEY HIGHLIGHTS

  1. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दिया
  2. सैम पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी की थीं, जिसे लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ गया
  3. कई भाजपा नेताओं ने भी पित्रोदा के इस बयान पर जमकर हमला बोला

Sam Pitroda Resign: नस्लीय टिप्पणी (Racial Remarks) को लेकर पूरे देश में विवाद बढ़ने के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने इस पद से इस्तीफा (Sam Pitroda Resign) दे दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी पुष्टि की। रमेश ने अपने पोस्ट में कहा, 'सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'

पित्रोदा के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया था। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक पोस्ट में कहा, 'सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत ग़लत व अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने-आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।'

सैम पित्रोदा का एक पॉडकास्ट सामने आया था...

बता दें कि सैम पित्रोदा का एक पॉडकास्ट सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह उस भारत में विश्वास रखते हैं जहां भाषा, धर्म, संस्कृति, रंग-रूप, रिवाज, खान-पान आदि की विविधता के बावजूद लोग 70-75 साल से, कुछ छिटपुट झगड़ों को छोड़कर, खुशनुमा माहौल में एक साथ रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एक साथ लेकर चल सकें, जहां पूरब के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं तो पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग संभवतः गोरों जैसे तो दक्षिण के लोग अफ्रीकियों जैसे, लेकिन इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

'शहजादे के फिलॉस्फर और गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है'

पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी ने भी तंज कसा। पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शहजादे के फिलॉस्फर और गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उन्होंने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, वो सब अफ्रीका के हैं, मतलब देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी। इसके अलावा कई भाजपा नेताओं ने भी पित्रोदा के बयान पर जमकर हमला बोला।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!