Gujarat Coast Drugs Case: गुजरात के पास समुद्र में सुरक्षा एजेंसियों ने बहुत बडे़ ऑपेरशन को अंजाम दिया है। तटरक्षक बल, एटीएस और एनसीबी के इस संयुक्त ऑपरेशन में 600 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए हैं।
86 किलोग्राम ड्रग्स जब्त
भारतीय तटरक्षक बल ने 28 अप्रैल को समुद्र में खुफिया जानकारी पर ड्रग्स विरोधी अभियान चलाया। जिसमें पाकिस्तानी नाव से चालक दल के 14 सदस्यों के साथ 600 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 86 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ा गया है।
कैसे दिया गया ऑपरेशन को अंजाम
खुफिया सूचना के आधार पर जब तट रक्षक बल एनसीबी और एटीएस की टीम के साथ जहाज राजरतन पर निकली तो संदिग्ध नाव समुद्र में दिखी। जिसके बाद उस नाव को रोकने के लिए कहा गया, लेकिन पाकिस्तानी चालक दल इस नाल को लेकर भागने की कोशिश की, सुरक्षा अधिकारियों पर अपनी नाव चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को इन्हें रोकने के लिए फायरिंग करनी पड़ी।
विमान का ऑपरेशन में प्रयोग
इस नाव को पकड़ने के लिए पिछले 2 दिनों से ऑपरेशन चल रहा था। भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों और विमानों को मिशन पर तैनात किया गया था। पाक नाव को उसके चालक दल सहित पकड़ लिया गया है और आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है। आईसीजी और एटीएस ने संयुक्त प्रयास से पिछले तीन सालों में 11 ऐसे सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
