देश

Girl in Borewell Rescued: गुजरात के द्वारका में बोरवेल में गिरी एक बच्ची को सेना ने सकुशल बचाया-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 1, 2024, 11:20 PM IST

Angel in Borewell Rescued: गुजरात के द्वारका में बोरवेल में गिरी ढाई साल की लड़की एंजल को सेना ने NDRF के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचा लिया है।

Image

बोरवेल में गिरी ढाई साल की लड़की एंजल को सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचा लिया है

Angel in Borewell Update: गुजरात के द्वारका जिले में ढाई साल की एक मासूम बच्ची जिसका नाम एंजल है वो बोरवेल में गिर गई थी, बच्ची को बचाने के लिए सेना के जवानों की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था वो कामयाब हो गया है और सेना ने NDRF की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन को कामयाबी से पूरा कर लिया है और बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया है।

गौर हो कि गुजरात के देवभूमि द्वारका में तीन साल की बच्ची बोरवेल में गिरने के बाद 30 फुट नीचे पहुंच गई थी और उसे बचाने के लिए सेना के जवानों और स्थानीय अधिकारियों की कई टीम बचाव अभियान में जुटी थीं, उप जिलाधीश एचबी भगोरा ने बताया कि रण गांव में दोपहर एक बजे खेलते समय बच्ची बोरवेल में गिर गई थी।

बोरवेल खुला हुआ था, जिस वजह से बच्ची उसमें गिर गई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरवेल खुला हुआ था, जिस वजह से बच्ची उसमें गिर गई। उसे ऑक्सीजन दिया जा रहा था बच्ची का नाम एंजल बताया जा रहा है। उसे बचाने पहुंचे आर्मी के जवान जी जान से बचाव कार्य में जुटे रहे, एनडीआरएफ समेत प्रशासनिक अमला भी बचाव कार्य में जुटा रहा जिसमें अब कामयाबी मिल गई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article