देश

कश्मीर से गुजरात तक बजेगा एयर सायरन! PAK से सटे सीमावर्ती इलाकों में फिर होगी मॉक ड्रिल

Mock Drills: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इस बीच, पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों में गुरुवार को मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से सटे जिन भारतीय राज्यों में मॉक ड्रिल की जाएगी, उनमें गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब शामिल हैं।

Image

PAK से सटे सीमावर्ती इलाकों में फिर होगी मॉक ड्रिल

Photo : AP

Mock Drills: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इस बीच, पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों में गुरुवार को मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये मॉक ड्रिल सीमावर्ती क्षेत्रों में गुरुवार शाम को होगी।

कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल?

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से सटे जिन भारतीय राज्यों में मॉक ड्रिल की जाएगी, उनमें गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब शामिल हैं। पंजाब को छोड़कर बाकी के राज्यों में गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा और इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। ये मॉक ड्रिल ऐसे समय में हो रही है, जब बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया था।

पंजाब में कब होगी मॉक ड्रिल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंजाब में मॉक ड्रिल 3 जून को होगी। पंजाब के सिविल डिफेंस कर्मचारियों को NDRF की तरफ से ट्रेनिंग दी जा रही है इस वजह से सिविल डिफेंस कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से पंजाब की और से केंद्र को बताया गया है कि उनके यहां मॉक ड्रिल 3 जून को करवाई जाएगी।

PAK के आतंकी ठिकाने तबाह

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए। हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन्स को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया। ये हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था। ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे।

Mock Drill

PAK से सटे सीमावर्ती इलाकों में फिर होगी मॉक ड्रिल

शरीफ ने स्वीकारी थी हमले की बात

इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की वार्ता के स्तर पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम की शुरुआत की गई, जिसके बाद सीजफायर की घोषणा की गई। बाद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भी नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात को स्वीकार किया था। शरीफ ने यह बयान "यौम-ए-तशाकुर" (धन्यवाद) नामक भव्य समारोह में अपने भाषण के दौरान दिया था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, शरीफ ने कहा था, "9 और 10 मई की रात करीब 2:30 बजे सेना प्रमुख ने मुझे फोन कर बताया कि भारत ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिए हम पर हमला किया है। एक मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी और कुछ अन्य मिसाइलें अन्य इलाकों में गिरी हैं।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article