देश

चंद्रयान-3 तो सिर्फ शुरुआत...2040 से पहले चांद पर जाएगा इंसान- इंडिया के वादे का जिक्र कर बोले केंद्रीय मंत्री

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 11:50 AM IST

बकौल पुरी, "भारत इसी तरह अमृत काल में 2047 तक एक विकसित देश की कल्पना करता है। गगनयान परियोजनाओं में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है और भारत 2040 तक चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने का वादा करता है।"

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

चंद्रयान-3 तो बस शुरुआत है...हिंदुस्तान ने साल 2040 से पहले चांद पर इंसान को भेजने का वादा किया है। ये बातें शुक्रवार (15 दिसंबर, 2023) को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही हैं। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बताया- आज हम स्पष्ट हैं कि इस सेक्टर को समर्थन हासिल होगा।

बकौल पुरी, "भारत इसी तरह अमृत काल में 2047 तक एक विकसित देश की कल्पना करता है। गगनयान परियोजनाओं में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है और भारत 2040 तक चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने का वादा करता है।"

गगनयान परियोजना में तीन सदस्यों के एक दल को तीन दिन के मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में लॉन्च करके और भारतीय जल में उतरकर उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाकर मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करने की परिकल्पना की गई है। यह कार्यक्रम भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने वाला चौथा देश बना देगा।

चंद्रमा का चक्कर लगाने के मिशन पर जाने वाले यात्रियों से मिले बाइडन

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चंद्रमा का चक्कर लगाने के मिशन पर जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों के दल से गुरुवार को व्हाइट हाउस में भेंट की। 50 वर्ष में ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिका चंद्रमा के नजदीक किसी दल को भेजेगा। इस आर्टेमिस-द्वितीय दल में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री होंगे।

चारों अंतरिक्ष यात्री का यह दल नासा के ओरियन कैप्सूल में उड़ाने भरने वाला पहला दल होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि 2024 में कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपण करने की योजना है। दल चंद्रमा की कक्षा में नहीं उतरेगा, बल्कि चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद वापस धरती पर लौट आएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article