देश

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत का होगा प्रदर्शन; यूरोपीय संघ की नौसेना संग करेगी ज्वाइंट एक्सरसाइज; जानें कार्यक्रम

Joint Naval Exercise: भारत और यूरोपीय संघ एक से तीन जून तक हिंद महासागर में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेंगे। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि ये दोनों यूरोपीय जहाज अटलांटा में नौसेना के संचालन से संबंधित हैं। अटलांटा के पास समुद्री डकैती की घटनाओं को रोकने का एक इतिहास है।

Image

भारत संग यूरोपीय संघ की नौसेना करेगी ज्वाइंट एक्सरसाइज (फोटो साभार: @EU_in_India)

Photo : Twitter

Joint Naval Exercise: भारत और यूरोपीय संघ एक से तीन जून तक हिंद महासागर में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेंगे, जिसमें समुद्री डकैती विरोधी संचालन, अंतर-संचालनीयता, रणनीतिक संचालन और बेहतर संचार प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सुरक्षा सहयोग को दर्शाता है। यूरोपीय संघ की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज और यूरोपीय संघ नौसेना बल (EUNAVFOR) ऑपरेशन अटलांटा के दो ‘फ्रिगेट’, इतालवी जहाज एंटोनियो मार्सेग्लिया और स्पेन के जहाज रेइना सोफिया आदि शामिल होंगे। ये जहाज फिलहाल मुंबई में खड़े हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘संयुक्त अभ्यास में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों, अंतर-संचालन, सामरिक युद्धाभ्यास और उन्नत संचार प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो दोनों पक्षों के बीच बढ़ते समुद्री सुरक्षा सहयोग को दर्शाता है। संबंधित समुद्री संचालन केंद्र (MOC) अभ्यास को नियंत्रित करेंगे।’’

हर्वे डेल्फिन ने क्या कुछ कहा?

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ये दोनों यूरोपीय जहाज अटलांटा में नौसेना के संचालन से संबंधित हैं। अटलांटा के पास समुद्री डकैती की घटनाओं को रोकने का एक इतिहास है। डेल्फिन ने कहा कि मुम्बई में दो यूरोपीय नौसैन्य जहाजों की अभूतपूर्व उपस्थिति दोनों पक्षों के बीच सहयोग को और अधिक विस्तृत, परिचालनात्मक और सामरिक स्तर पर लाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

डेल्फ़िन ने कहा कि अगले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर पहली मंत्रिस्तरीय रणनीतिक वार्ता के लिए ब्रसेल्स में होंगे। डेल्फिन ने कहा कि कुछ हफ्तों में, यूरोपीय संघ की ओर से भारत-रणनीतिक सहयोग के नए एजेंडे का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। यह भविष्य में सहयोग के लिए संयुक्त रोडमैप का आधार बनेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article