देश

Qatar News:'कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है भारत...' बोले प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और कहा कि ' भारत कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है'

Image

पीएम मोदी (फोटो: PTI)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की।इजराइल ने मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं पर हमले शुरू किए थे।मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता जतायी। भारत बंधुत्वपूर्ण देश कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मुद्दों के बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान तथा तनाव को बढ़ने से रोकने का समर्थन करते हैं। भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के समर्थन में तथा सभी तरह के आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है।’’

दोहा पर इजराइली हमलों को लेकर भारत गंभीर रूप से चिंतित

भारत ने मंगलवार को कहा कि वह दोहा पर इजराइली हमलों और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित है।

नयी दिल्ली ने संयम बरतने का भी आह्वान किया ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए कोई खतरा ना उत्पन्न हो।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने आज सुबह दोहा में इजराइली हमलों की रिपोर्ट देखी है। हम इस घटनाक्रम और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर इसके प्रभाव से बेहद चिंतित हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘हम संयम और कूटनीति का दृढ़तापूर्वक आग्रह करते हैं, ताकि इस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा खतरे में ना पड़े।’’

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article