दुनिया

Israel Attack on Qatar: क्या दोहा हमले पर ट्रंप की थी सहमति? इजरायल के एयरस्ट्राइक पर बिफरा कतर; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

इजरायल ने कतर की राजधानी दोहा में एयर स्ट्राइक कर हमास के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया। आईडीएफ और शिन बेट ने कहा कि मारे गए नेता 7 अक्टूबर के हमलों के जिम्मेदार थे। सेना ने दावा किया कि हमले में नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। वहीं, कतर ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की और इसे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। अमेरिका ने स्पष्ट किया कि उसका इस हमले में कोई रोल नहीं था।

Image

इजरायल ने दोहा पर हमला किया।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Israel Attack on Qatar: इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने दोहा में हमास के नेताओं को टारगेट पर ले एयर स्ट्राइक की। आईडीएफ और शिन बेट ने घोषणा की है कि इजरायली वायु सेना की ओर से किए गए हमले में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया गया। वहीं कतर ने इस अटैक पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा कि ये अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

'हमले में अमेरिका को कोई रोल नहीं'

एक इजराइली अधिकारी और मामले से परिचित एक अन्य व्यक्ति के अनुसार अमेरिका को इस हमले के बारे में पहले से ही कुछ चेतावनी मिल चुकी थी। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना ने दोहा में हुए हमलों में भाग नहीं लिया था ।

नागरिकों की सुरक्षा का रखा गया ख्याल: IDF

द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक इस बयान में कतर का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है, लेकिन यह दोहा में बड़े विस्फोटों की खबरों के बाद आया है, जहां हमास का शीर्ष नेतृत्व रहता है। बयान में कहा गया है, "हमले में मारे गए नेतृत्व के सदस्य 7 अक्टूबर के नरसंहार को अंजाम देने और इजरायल के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।"

सेना ने दावा किया कि उसने हमले में नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए, जिसमें सटीक हथियारों और अन्य खुफिया जानकारी का इस्तेमाल भी शामिल है। इजरायली मीडिया हाउस चैनल 12 के अनुसार, कतर में हमास नेतृत्व पर हमले का आधिकारिक नाम "अत्ज़ेरेट हादिन" है, जिसका मोटे तौर पर अर्थ है 'कयामत का दिन।' यह नाम यहूदी त्योहार शेमिनी अत्ज़ेरेट की याद दिलाता है। तभी जब हमास ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर आक्रमण किया था। यह आने वाले यहूदी प्रमुख त्योहारों का भी संकेत देता है।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "कतर राज्य इस कायराना इजरायली हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसमें कतर की राजधानी दोहा में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के कई सदस्यों के आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। यह आपराधिक हमला सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन है, और कतरवासियों और कतर में रहने वाले निवासियों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!