देश

अब क्या करेंगे भारत के दुश्मन? एक साथ चार टारगेट को हिट करने वाले आकाश मिसाइल का सफल टेस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 17, 2023, 09:01 PM IST

आकाश मिसाइल प्रणाली पहली स्वदेशी अत्याधुनिक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। जिसे सेना यूज कर रही है। इसका लगातार विकास हो रहा है।

Image

एक साथ चार टारगेट को हिट कर सकता है आकाश मिसाइल (फोटो-डिफेंस मिनिस्ट्री)

भारत ने रविवार को एक ऐसे टेस्ट को अंजाम दिया है, जिससे दुश्मनों की नींद उड़ जाएगी। भारत के आकाश मिसाइल ने एक साथ 4 टारगेट को हिट करने की क्षमता का सफल प्रदर्शन किया है।

भारत बना पहला देश

हाल ही में आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका वायु सेना स्टेशन पर अस्त्रशक्ति 2023 अभ्यास के दौरान स्वदेशी आकाश मिसाइल प्रणाली की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया। 12 दिसंबर को भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित अस्त्रशक्ति अभ्यास के दौरान एक सिंगल आकाश मिसाइल सिस्टम से एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाया। भारत एक ही फायरिंग यूनिट का उपयोग करके कमांड सेंटर से 25 किमी की दूरी पर एक साथ चार लक्ष्यों को भेदने की क्षमता प्रदर्शित करने वाला पहला देश बन गया है।

कैसे हिट किया चार टारगेट

इस टेस्ट के दौरान चार टारगेट एक ही दिशा से क्लोज फॉर्मेशन में आए थे, जो बाद में अलग-अलग होकर हमला करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े आकाश मिसाइल सिस्टम ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। आकाश फायरिंग यूनिट को फायरिंग लेवल रडार (एफएलआर), एक फायरिंग कंट्रोल सेंटर (एफसीसी), दो आकाश वायु सेना लॉन्चर (एएएफएल) और पांच सशस्त्र मिसाइलों के साथ तैनात किया गया था।

पहली स्वदेशी मिसाइल प्रणाली

आकाश मिसाइल प्रणाली पहली स्वदेशी अत्याधुनिक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। जिसे सेना यूज कर रही है। इसका लगातार विकास हो रहा है। आज की लॉन्चिंग भारतीय वायुसेना की ओर से कंडक्ट की गई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ