देश

DRDO ने किया देशी स्टेल्थ ड्रोन का परीक्षण, भनक लगे बिना कर देता है दुश्मन पर हमला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 15, 2023, 06:38 PM IST

DRDO Test: शुक्रवार को डीआरडीओ ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) से स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग यूएवी, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर के उड़ान परीक्षण का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

Image

डीआरडीओ ने किया स्टेल्थ ड्रोन का टेस्ट

Photo : ANI

DRDO Test: डीआरडीओ ने एक बहुत ही घातक ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह ड्रोन स्टेल्थ है और इसका निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है। इस ड्रोन की खासियत यह है कि यह दुश्मन को भनक लगे बिना, सीधे धावा बोल देता है। हालांकि इसकी अभी कई जानकारियां और खूबियां गुप्त ही हैं।

डीआरडीओ ने रच दिया इतिहास

शुक्रवार को डीआरडीओ ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) से स्वदेशी हाई-स्पीड फ्लाइंग विंग यूएवी, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर के उड़ान परीक्षण का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। टेललेस कॉन्फ़िगरेशन में इस उड़ान के साथ, भारत उन देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है, जिन्होंने फ्लाइंग विंग कॉन्फ़िगरेशन के नियंत्रण में महारत हासिल कर ली है।

2022 में आया था पहली बार सामने

इस यूएवी को डीआरडीओ के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इस विमान की पहली उड़ान जुलाई 2022 में प्रदर्शित की गई थी, इसके बाद दो इन-हाउस निर्मित प्रोटोटाइप का उपयोग करके छह उड़ान परीक्षण किए गए हैं।

क्या है खासियत

इस ड्रोन को स्वदेशी रूप से विकसित हल्के कार्बन प्रीप्रेग के साथ डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसमें उच्च श्रेणी के रडार लगे हैं और बिना पायलट के यह लैंडिंग और टेकट ऑफ में सक्षम है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!