देश

Video: नासिक में मिला 'नोटों का पहाड़', सर्राफा व्यवसायी के यहां Income Tax Raid, पैसा गिनने में लग गए 14 घंटे

pune income tax raid: महाराष्ट्र के नासिक में इनकम टैक्स की सर्राफा व्यवसायी के यहां बड़ी छापेमारी में 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की संपत्ति मिली है।

Image

नासिक में इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है

Income Tax Raid: नासिक में इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है, आयकर विभाग की टीम ने महाराष्ट्र के नासिक में सर्राफा कारोबारी के घर में छापा मारा जिसके बाद वहां के कारोबारियों में हड़कंप मच गया, बताते हैं कि आयकर विभाग को यहां से बड़ी तादाद में नकदी मिली है साथ ही

90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति की डिटेल्ड भी मिली हैं।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को यहां से 26 करोड़ रुपये की नकदी मिली साथ ही और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त की गई है।जब्त किए गए 26 करोड़ कैश को गिरने में इनकम टैक्स को 14 घंटे लग गए बताते हैं कि कारोबारी ने फर्नीचर के अंदर छिपाकर पैसे रखे थे।

लगातार 30 घंटे तक कार्रवाई में नासिक के इस सर्राफा कारोबारी के पास से करोड़ों की नकदी और बेहिसाब संपत्ति मिलने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और कई व्यापारी आशंकित नजर आ रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article