देश

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए तीनों आरोपी, पुलिस ने कोटा से दबोचा

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Image

अभिनेता टाइगर श्रॉफ (फाइल फोटो)

  • Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
  • आरोपियों को कोटा से दबोचा

  • इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को बुधवार तड़के राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को सड़क मार्ग से कोटा से मुंबई लेकर आई और यहां पहुंचते ही अनिवार्य मेडिकल कराया गया।
  • आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय निवासी, जो वर्तमान में मुंबई में रह रहे रहे ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन तथा हरियाणा निवासी फूल सिंह के रूप में हुई है।
  • मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई पेशी

  • मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया और 14 दिनों की कस्टडी की मांग की। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उन्हें क्राइम में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करना है, जबकि आरोपियों ने दो मोबाइन फोन तबाह कर दिए थे।

  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन है बिश्नोई गैंग का सदस्य अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी
  • बकौल पुलिस, घटना के पीछे की साजिश और मकसद का पता लगाने के लिए कस्टडी की जरूरत है। बचाव पक्ष के वकील अजिंक्य मिर्गल और सत्यव्रत जोशी ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि हथियारों की रिकवरी के लिए कस्टडी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
  • ट्रेन से पकड़े गए आरोपी
  • समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कोटा शहर पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को एक ट्रेन से पकड़ा और उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया, जिसने उन्हें फॉर्मली गिरफ्तार किया और वहां एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड दे दी।

  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article