क्राइम

Raid on Pradeep Sharma: 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा के घर पर टैक्स चोरी मामले में Income Tax की छापेमारी

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2024, 03:57 PM IST

Income Tax Raid on Encounter Specialist Pradeep Sharma House:एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा से जुड़ी एक खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि उनके घर पर IT की रेड हुई है।

Image

आयकर अधिकारियों ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है

IT Raid on Encounter Specialist Pradeep Sharma: टैक्स चोरी मामले में आईटी अधिकारियों ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा (IT Raid on Pradeep Sharma House) है। आईटी अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी इलाके में प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी ली।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार 8 फरवरी को मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के घर पर छापा मारा। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि आईटी अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी इलाके में प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी ली। 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से मशहूर शर्मा को पहले सनसनीखेज मनसुख हीरेन हत्या मामले (Mansukh Hiran murder case) में गिरफ्तार किया गया था।

अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी!

जिलेटिन से लदी (SUV laden with gelatin) और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाली एसयूवी 25 फरवरी, 2021 को एंटीलिया इमारत के पास मिली थी और उसके बाद 5 मार्च को वाहन मालिक हीरेन ठाणे क्रीक में मृत पाया गया था।

NIA ने महाराष्ट्र पुलिस से जांच अपने हाथ में ली थी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने महाराष्ट्र पुलिस से जांच अपने हाथ में ली और जून 2021 में शर्मा को गिरफ्तार किया था वहीं प्रदीप शर्मा के घर पर छापेमारी के अलावा आईटी अधिकारियों ने महाराष्ट्र के कारोबारी घनश्याम दुबे के आवास पर भी छापेमारी की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article