देश

AAP News: आम आदमी पार्टी पंजाब के 'सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स' की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक

Aam Aadmi Party Punjab Meeting : आम आदमी पार्टी पंजाब के सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स की प्रदेश स्तरीय अहम बैठक आयोजित की गई।

Image

आम आदमी पार्टी के सैकड़ों सक्रिय सोशल मीडिया वॉरियर्स का एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम

KEY HIGHLIGHTS

  1. पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया वॉलंटियर्स से किया संवाद
  2. डिजिटल तरीके से सरकार के अच्छे कामों को जन-जन पहुंचाएं: मनीष सिसोदिया
  3. प्रदेश के हर बूथ पर मजबूत सोशल मीडिया टीम की जाएगी तैयार- अनुराग ढांडा

Aam Aadmi Party Punjab Meeting : शनिवार यानी 19 अप्रैल को चंडीगढ़ में पंजाब से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों सक्रिय सोशल मीडिया वॉरियर्स का एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया है। इस प्रोग्राम में पंजाब सोशल मीडिया टीम ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा को निमंत्रण दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान संवाद करते हुए सोशल मीडिया टीम को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल रणनीतियों, सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और ऑनलाइन प्रचार-प्रसार की प्रभावशाली तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर पंजाब सोशल मीडिया टीम के सदस्य आकाशनूर गदरी, हरजीत खोसा, गुरसेवक सिंह कंग समेत अन्य कई सदस्य मौजूद रहें।

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'आज की राजनीति में सोशल मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है। हमारी सरकार के काम, ईमानदार राजनीति, शिक्षा क्रांति, युद्ध नशा विरुद्ध और जनहित के मुद्दों को हर घर तक पहुंचाने के लिए ज़रूरी है कि हम डिजिटल स्तर पर भी संगठित और सक्रिय रहें।

उन्होंने बताया कि पार्टी अब हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया वॉरियर्स की बड़े स्तर पर नियुक्ति करेगी, जो इलाके के मुद्दों, सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।'

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी सोशल वॉरियर्स को संबोधित किया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी सोशल वॉरियर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया केवल पोस्ट डालने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनता से सीधे जुड़ने, विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करने और सच्चाई को आगे लाने का सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म है। हमें बूथ लेवल तक यह ताकत बनानी है ताकि आम आदमी पार्टी सरकार की आवाज़ हर मंच पर गूंजे।'

इस प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म जैसे- फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, ट्विटर, टेलीग्राम से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। आम आदमी पार्टी का यह प्रयास सरकार और स्थानीय स्तर पर पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article