भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा के आखिरी मुकाबले के अफवाह के बीच जैसे ही विराट के साथ उन्होंने मैदान पर कदम रखा, RO-KO की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। वह भारत की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाली सबसे सफल जोड़ी बन गई।
400 मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी
रोहित और विराट की जोड़ी एक साथ 400 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली जोड़ी बन गई। इस लिस्ट में दूसरी भारतीय जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की है जिन्होंने एक साथ भारत के लिए 391 मैच खेले थे। ओवरऑल सबसे सफल जोड़ी की बात करें तो रोहित और विराट की जोड़ी छठे नंबर पर है। इस लिस्ट में टॉप पर कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी है जिन्होंने एकसाथ 550 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली जोड़ी
कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने- 550
तिलकरत्ने दिलशान/महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 426
कुमार संगकारा/तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) 418
सनथ जयसूर्या/मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 408
जैक्स कैलिस/मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) 407
रोहित शर्मा/विराट कोहली (IND) 400
सचिन तेंदुलकर/राहुल द्रविड़ (IND) 391
सनथ जयसूर्या/चामिंडा वास (श्रीलंका) 391
