Hyderabad Woman Suicide News: हैदराबाद में एक 25 वर्षीय सॉफ्टवेटर इंजीनियर ने कथित तौर पर नग्न अवस्था में मंदिर जाकर तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार, महिला विशाखापत्तनम जाने से पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के रूप में काम करती थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। पुलिस ने बताया कि वैवाहिक विवादों के कारण महिला के माता-पिता अलग रह रहे थे। उसके पिता फिलहाल विशाखापत्तनम में रहते हैं, जबकि मृतका हैदराबाद के पीरजादिगुडा में अपनी मां के साथ रह रही थी।
महिला नग्न अवस्था में मंदिर गई और तालाब में लगाई छलांग
17 जुलाई को महिला और उसकी मां हैदराबाद के मियापुर में एक दो बेडरूम का अपार्टमेंट देखने गई थीं, जिसे वे खरीदने की योजना बना रही थीं। घर लौटने के बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोईं। पुलिस के अनुसार, रात के दौरान महिला ने कथित तौर पर अपनी मां के बेडरूम को बाहर से बंद कर दिया, बिना कपड़ों के घर से निकल गई और पास के एक मंदिर में चली गई। बाद में उसने तालाब में छलांग लगा दी।
पुलिस को शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली और उन्होंने तालाब से महिला का शव बरामद किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसकी मां को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के पिता को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
मौत का रहस्य गहराया
अधिकारी ने आगे बताया, मृतक महिला और उसकी मां दोनों ही भय से ग्रस्त थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। बहरहाल, इस मामले ने युवती की मौत का रहस्य गहरा गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। बताया ये भी जा रहा है कि युवती ने छलांग लगाने से पहले एक देवी की मूर्ति उठाई और तालाब में छलांग लगा दी। ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और मौत का रहस्य गहरा गया है।
