देश

मकोका मामले में नरेश बाल्यान को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

MCOCA: आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की हिरासत अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी। नरेश बाल्यान को मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Image

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई नरेश बाल्यान की न्यायिक हिरासत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Naresh Balyan: राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की हिरासत अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी। नरेश बाल्यान को मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की न्यायिक हिरासत को 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने नरेश बाल्यान के अलावा, अन्य छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई। इन आरोपियों में रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना, सचिन चिकारा, साहिल उर्फ पोली, विजय उर्फ कालू और ज्योति प्रकाश उर्फ बाबा शामिल हैं। सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से कोर्ट में पेश किया गया था। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू द्वारा कथित रूप से संचालित संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को मकोका से जुड़े मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी। यह करीब 300 पन्नों की चार्जशीट रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत पेश की गई थी। इससे पहले, 4 दिसंबर 2024 को वसूली के एक मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद नरेश बाल्यान को मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया था।

कपिल सांगवान पिछले 5 सालों से है ब्रिटेन में

पुलिस के अनुसार, नरेश बाल्यान और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का मामला साल 2023 का है, जिसे लेकर उसी वर्ष एफआईआर दर्ज की गई थी। कपिल सांगवान पिछले पांच सालों से ब्रिटेन में रह रहा है। कपिल सांगवान और नरेश बाल्यान दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। कपिल सांगवान को हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है, साथ ही वह बल्लू पहलवान और भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या के मामलों में भी मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!