देश

मैं देश सेवा करने के लिए राजनीति में आई, टाइम्स नाउ समिट में बोलीं स्मृति ईरानी

Time Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं एक नागरिक के रूप में देश की सेवा करने के लिए राजनीति में आई। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख गरीब लोगों के लिए घर बनाए। लैंगिक समानता के क्षेत्र में जो हम काम कर रहे हैं उसका अनुकरण 56 देश कर रहे हैं।

Image

भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी

Photo : Times Now Digital

Time Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं एक नागरिक के रूप में देश की सेवा करने के लिए राजनीति में आई। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख गरीब लोगों के लिए घर बनाए। लैंगिक समानता के क्षेत्र में जो हम काम कर रहे हैं उसका अनुकरण 56 देश कर रहे हैं। हम अपने लिए काम कर रहे हैं और दूसरे देशों के लिए भी मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देती है, उसे मैं पूरा करती हूं।

उन्होंने कहा कि 85 फीसदी दुनिया आज भी तकनीक का उपभोग करती है। 15 प्रतिशत देश ही इसे बनाते हैं। इस साल हम कई छोटे शहरों में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण करने जा रहे हैं। हम महिलाओं को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनाने जा रहे हैं। इस साल हम छोटे शहरों की महिलाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करेंगे।

राहुल पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपको सम्मान कमाना पड़ता है। मैं विपक्ष में रही हूं, लेकिन मैं विपक्ष की नेता नहीं थी। उस समय यौन हिंसा सहित कई मैंने मुद्दों पर बोला। संसद नियम एवं कुछ शर्तों से चलती है। आपको संसद को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। तेलंगाना में जब नेताओं को सदन से फेंका जा रहा था तो क्या यह सही था?

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article