देश

Times Now summit: दिल्ली से खत्म होगा कूड़े का पहाड़, नितिन गडकरी ने बताई समयसीमा

Times Now summit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को टाइम्स नाउ समिट 2025 में गाजीपुर के कूड़े को पहाड़ को समाप्त करने का रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े के चार पहाड़ हैं, जिनमें से एक गाजीपुर में है। कचरे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इस्तेमाल किया गया है। आने वाले 2-3 साल में हम चारों कचरे के पहाड़ समाप्त कर देंगे।

Image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Photo : Times Now Digital

Times Now summit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को टाइम्स नाउ समिट 2025 में गाजीपुर के कूड़े को पहाड़ को समाप्त करने का रास्ता बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कूड़े का पहाड़ कब तक पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल, एक्सप्रेस-वे, फ्लेक्स बस सेवा, वॉटर ट्रांसपोर्ट सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

कब खत्म होगा कचरे का पहाड़?

टाइम्स नाउ के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली में कूड़े के चार पहाड़ हैं, जिनमें से एक गाजीपुर में है। कचरे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इस्तेमाल किया गया है। आने वाले 2-3 साल में हम चारों कचरे के पहाड़ समाप्त कर देंगे। साथ ही हम एक एक्ट ला रहे हैं, जिसमें ध्वनि प्रदूषण रोकने का काम होगा। इसमें हॉर्न को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की आवाज जैसे हारमोनियम, वायलिन आदि में बदल रहे हैं।

वॉटर ट्रांसपोर्ट की होगी शुरुआत

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जब मैं जल संसाधन मंत्री था तो दिल्ली को 6 हजार करोड़ रुपये दिए थे, अभी प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। योजना है कि यमुना से वॉटर ट्रांसपोर्ट की शुरुआत होगी जिससे दिल्ली से आगरा का सफर कुछ मिनटों में किया जा सकेगा। तब कई राज्यों में पानी के झगड़े थे, मैंने 17 झगड़े निपटाए हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाया और कहा कि जब तक झगड़ा खत्म नहीं होगा, दरवाजा नहीं खोलूंगा। दिल्ली में पानी की समस्या नहीं रहेगी, सिर्फ नागपुर में 24-7 पानी की सप्लाई है, मैंने दिल्ली की सीएम से कहा कि ऐसा ही प्रोजेक्ट दिल्ली में लाइए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!