देश

कैसे पुलिस की हिरासत से खिसक कर आकाशवाणी पहुंच गए राहुल गांधी, बस को किसने किया पंचर?

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस समय आकाशवाणी भवन के अंदर हैं। वहीं पर बैठकर दोनों मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरना दे रहे हैं।

Image

आकाशवाणी के अंदर कैसे पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi News: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई है। राहुल गांधी के चक्कर में कई विपक्षी सांसद पुलिस की हिरासत से आजाद हो गए हैं। दरअसल संसद भवन से जब यह मार्च शुरू हुआ और जब चुनाव आयोग के कार्यालय के पास पहुंचने वाला था, तब पुलिस ने विपक्ष के मार्च को रोक दिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता को पहले पुलिस ने रोका और फिर हिरासत में लेना शुरू कर दिया, लेकिन राहुल की एक चाल ने पुलिस के इस प्लान पर पानी फेर दिया।

पुलिस को चकमा दे कैसे निकले राहुल गांधी?

इधर दिल्ली पुलिस सांसदों को हिरासत में ले रही थी, उधर राहुल गांधी पुलिस के घेरे से निकल गए। पुलिस राहुल गांधी को भी हिरासत में ले चुकी थी, प्रियंका गांधी को तो बस में भी बैठा चुकी थी, तभी राहुल वहां से खिसके और सीधे आकाशवाणी भवन में घुस गए। राहुल गांधी को वहां घुसता देख, पीछे से और नेता-कार्यकर्ता आ गए। जो प्रियंका गांधी बस में बैठाई जा चुकी थीं, वो भी पुलिस को चकमा दी, बस से उतरी और राहुल गांधी के पास जाकर धरने पर बैठ गई।

आकाशवाणी ही बन गया जंतर मंतर

राहुल गांधी आकाशवाणी के अंदर ही बैठे हैं। उनके साथ कई सांसद अंदर हैं तो कई गेट के बाहर, जिन्हें दिल्ली पुलिस रोकने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के पास आने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी को पुलिस मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो टस से मस नहीं हो रहे हैं।

किसने बस को पंचर किया?

इतना ही नहीं खबर है कि दिल्ली पुलिस ने जिन बसों को हिरासत में रखे गए नेताओं को ले जाने के लिए मंगवाया था, उसमें से कुछ के टायर पंचर कर दिए गए। रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस के टायर पंचर किए, ताकि उनके नेताओं को हिरासत में लेकर वहां से ले जाया न जा सके। इससे पहले निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी तथा डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। यादव, ओ’ब्रायन, बनर्जी, तृणमूल सांसद सागरिका घोष, कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर बसों से वहां से ले जाया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article