देश

Hindi Samachar 11 अक्टूबर: पीएम मोदी ने महाकाल कॉरिडोर का किया उद्घाटन, मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 08:21 PM IST

Hindi Samachar 11 October, 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को उज्जैन जिले में स्थित 'श्री महाकाल लोक' गलियारे के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करने से पहले भगवान महाकाल की पूजा की। 'दो तलवारें और एक ढाल' होगा एकनाथ शिंदे गुट का चुनाव चिन्ह, निर्वाचन आयोग ने किया आवंटित, यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Image

आज की प्रमुख खबरें और सुर्खियां

Hindi Samachar 11 October: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश पूर्व रक्षा मंक्षी दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई हुआ। बारिश के बीच उनके आखिरी दर्शन के लिए उमड़े जन सैलाब ने 'नेताजी अमर रहे' (Netaji amar rahe) के नारे लगाए। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का 16 साल पुराना रेकॉर्ड टूट गया। पिछले तीन दिनों में इस इलाके में सर्वाधिक पानी गिरा। मौसम विभाग की मानें तो साल 2007 के बाद पिछले 24 घंटे के भीतर यह दूसरी सबसे ज्यादा बारिश रेकॉर्ड हुई। शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन बधाई, जलसा के बाहर लगा फैन्स का तांता, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

PM Modi Ujjain Mahakal Lok Inauguration:पीएम मोदी ने महाकाल कॉरिडोर का किया उद्घाटन, राष्ट्र को किया समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को उज्जैन जिले में स्थित 'श्री महाकाल लोक' गलियारे के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करने से पहले भगवान महाकाल की पूजा की। प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक धोती और गमछा पहनकर शाम छह बजे मंदिर में प्रवेश किया और गर्भगृह में महाकाल की पूजा की। उज्जैन स्मार्ट सिटी के तहत 856 करोड़ रुपये की यह परियोजना 2017 में शुरू हुई थी। 900 मीटर से अधिक लंबा ‘महाकाल लोक’ गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला है। पढ़ें पूरी खबर-

मुलायम सिंह यादव के आखिरी दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, लगाए 'नेताजी अमर रहे' के नारे

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश पूर्व रक्षा मंक्षी दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav) का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई हुआ। बारिश के बीच उनके आखिरी दर्शन के लिए उमड़े जन सैलाब ने 'नेताजी अमर रहे' (Netaji amar rahe) के नारे लगाए। 'नेता जी' का निधन 82 वर्ष की आयु में सोमवार को गुरुग्राम के निजी मेदांता अस्पताल हुआ। मुलायम सिंह यादव अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच 'नेताजी' के नाम से मशहूर थे। पढ़ें पूरी खबर-

'दो तलवारें और एक ढाल' होगा एकनाथ शिंदे गुट का चुनाव चिन्ह, निर्वाचन आयोग ने किया आवंटितभारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने शिवसेना (Shiv Sena) के एकनाथ शिंदे गुट (Eknath Shinde faction) को 'दो तलवारें और ढाल का प्रतीक' (Two Swords & one Shield) चुनाव चिन्ह आवंटित किया; उन्हें कल 'बालासाहेबंची शिवसेना' (Balasahebanchi ShivSena) नाम दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर-

Delhi: टूटा 16 साल का बारिश का रेकॉर्ड, 3 दिन में सर्वाधिक गिरा पानी, आबोहवा साफ पर त्यौहार में महंगाई की मार

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का 16 साल पुराना रेकॉर्ड टूट गया। पिछले तीन दिनों में इस इलाके में सर्वाधिक पानी गिरा। मौसम विभाग की मानें तो साल 2007 के बाद पिछले 24 घंटे के भीतर यह दूसरी सबसे ज्यादा बारिश रेकॉर्ड हुई। लोगों को इसकी वजह से प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर मिली, पर साफ आबोहवा के बीच त्यौहारी सीजन में महंगाई की मार ने दस्तक दे दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि बेमौसम बारिश से काफी किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर-

Share Market Today, 11 Oct 2022: बाजार में मंदी की मार! लगातार तीसरे दिन फिसला सेंसेक्सयूक्रेन संकट गहराने के बीच ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का रुख है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि की आशंका से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा है। आज तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 57,147.32 के स्तर पर बंद हुआ। पढ़ें पूरी खबर-

Russia-Ukraine War:न्यूक्लियर हमले से बचाएगी ये गोली!अमेरिका-EU ने किया बड़े पैमाने पर स्टोरजब से यूक्रेन (Ukraine) ने क्रीमिया से रूस को जोड़ने वाले पुल को तबाह किया है, उसी समय से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं। आलम यह है कि रूस (Russia) की सेना ने कई शहरों पर मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए है। बौखलाया रूस जिस तरह से हमला कर रहा है, उससे यही लगता है कि आने वाले दिनों में पुतिन कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं। और इसमें न्यूक्लियर हमले (Nuclear Attack) की धमकी भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर-

Amitabh Bachchan Birthday: शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन बधाई, जलसा के बाहर लगा फैन्स का तांताAmitabh Bachchan Birthday wishes: हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते कलाकार ‘स्टार ऑफ द मिलेनियम’ कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज (11 अक्‍टूबर) को 80 साल के हो गए हैं। करीब आधी सदी से अमिताभ बच्‍चन ना केवल हिंदुस्तान बल्कि दुनिया के कई देशों में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर-

99 All-Out, RECORD: दक्षिण अफ्रीका को 99 रन पर समेटकर भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली में खेले गए तीसरे व निर्णायक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त करने का काम किया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और उनका ये फैसला सटीक साबित हुआ। बस फर्क इतना रहा कि तेज गेंदबाजों से उम्मीद की जा रही थी, लेकिन स्पिनर्स ने यहां पर कमाल कर दिखाया और दक्षिण अफ्रीकी टीम को 100 रन भी नहीं बनाने दिए। पढ़ें पूरी खबर-
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article