देश

Himachal Election: BJP में भी परिवारवाद...वो पांच सीटें, जहां भाजपा हो गई मजबूर, कांग्रेस भी पीछे नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 09:05 PM IST

Himachal Election: कांग्रेस ने 11 नेताओं के परिवारों को टिकट दिया है तो बीजेपी ने पांच नेताओं के परिवारों पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने अपने एक मंंत्री का टिकट काटकर भी उनकी जगह पर उनके बेटे को टिकट दिया है। इसे लेकर अब बीजेपी पर परिवारवाद के आरोप लग रहे हैं।

Image

हिमाचल चुनाव में पांच सीटों पर बीजेपी ने नेताओं के सगे संबधियों को दिए टिकट

Photo : PTI

Himachal Election: बीजेपी (BJP) हमेशा से अपने विरोधियों पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है। खासकर कांग्रेस (Congress) के मामले में वो हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार की इसके लिए आलोचना करती रही है, लेकिन हिमाचल में बीजेपी ने जिस तरीके से टिकट बांटा है, उससे अब वो भी परिवारवाद के सवालों के घेरे में आती दिख रही है।

ये नाम हैं शामिल

हिमाचल में पांच ऐसी सीटें हैं, जहां बीजेपी ने नेताओं के परिवारों को टिकट दिया है। कहीं पर पत्नी को उम्मीदवार बनवाया है, तो कहीं पर बेटे को। भाजपा ने उम्मीदों के विपरीत जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के पुत्र रजत ठाकुर (धर्मपुर), पूर्व मंत्री नरिंदर ब्रगटा के पुत्र चेतन ब्रगटा (जुब्बल ) और पूर्व मंत्री आईडी धीमान के पुत्र अनिल धीमान (भोरंज) को विधानसभा के लिए मैदान में उतारा है।

लिस्ट में ये क्षेत्र भी

वहीं हमीरपुर की बड़सर सीट से भाजपा ने माया शर्मा को टिकट दिया है। माया शर्मा, भाजपा नेता बलदेव शर्मा की पत्नी हैं। सोलन सीट से राजेश कश्यप चुनावी मैदान में है। राजेश कश्यप के भाई विरेंद्र कश्यप बड़े नेता हैं और दो बार सांसद रह चुके हैं।

कांग्रेस भी पीछे नहीं

यही कारण है कि भाजपा हिमाचल में अब परिवारवाद के मुद्दे को लेकर बैकफुट पर है। विपक्ष उसे इस मुद्दे पर घेर भी रहा है। वहीं बात अगर कांग्रेस की हो तो वो भी इस मामले में पीछे नहीं है। कांग्रेस ने 11 नेताओं के परिवारों को टिकट दिया है। हिमाचल चुनाव में इस बार 16 नेताओं की बेटे-बेटियां और पत्नी चुनावी मैदान में हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article