देश

उत्तर भारत में गर्मी ने ढाया कहर, लेकिन इस राज्य में होगी झमाझम बारिश, कुछ जिलों मे रेड अलर्ट

आईएमडी ने 19 और 20 मई के लिए राज्य के पथनमथिट्टा, कोट्टयम और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, उन दो दिनों के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Image

केरल में बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: एक तरफ जहां पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी और हीटवेब की चपेट में है, वहीं केरल में अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश का अनुमान है। केरल से ही देश में मानसून का आगाज होता है। केरल में शुरुआत के बाद मानसून देश के बाकी हिस्सों की ओर बढ़ता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को आने वाले दिनों में केरल में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और 19 और 20 मई के लिए राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने 19 और 20 मई के लिए राज्य के पथनमथिट्टा, कोट्टयम और इडुक्की जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, उन दो दिनों के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 मई के लिए नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि उनमें से कुछ में रेड अलर्ट के समान बारिश होने की आशंका है।

यह भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया कि 19 से 22 मई के बीच केरल में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। शनिवार के लिए, इसने पथनमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब बहुत भारी बारिश (छह सेमी से 20 सेमी) होता है। येलो अलर्ट का मतलब है छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश। आईएमडी ने क्षेत्र में तेज पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हवाओं की प्रबलता के कारण 18 से 20 मई के बीच राज्य में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी

आईएमडी ने 17 से 21 मई के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लू और भीषण लू चलने की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने कहा कि 17-21 मई तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है; 17 से 21 मई के बीच गुजरात के अलग-अलग इलाकों में; 17-20 मई तक बिहार; 19 से 20 मई के बीच झारखंड; 18-21 मई तक उत्तरी मध्य प्रदेश; 18 से 20 मई के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल; और 20 और 21 मई को ओडिशा में लू चलेगी। पश्चिमी राजस्थान के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया, वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। मध्य प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए भी लू जैसी स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ