देश

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की टली सुनवाई, अदालत ने 2 जून की दी तारीख

Rahul Gandhi Defamation Case: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एक विशेष अदालत ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जारी मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को अधिवक्ताओं की विधिक कार्यशाला के कारण स्थगित कर दी। बता दें कि मामले की पिछली सुनवाई 28 अप्रैल को हुई थी।

Image

रायबरेली सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Defamation Case: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एक विशेष अदालत ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जारी मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को अधिवक्ताओं की विधिक कार्यशाला के कारण स्थगित कर दी। सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत ने मामले की सुनवाई दो जून के लिए निर्धारित कर दी। मामले की पिछली सुनवाई 28 अप्रैल को हुई थी।

सुनवाई क्यों टली ?

वादी विजय मिश्र के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि अधिवक्ताओं की विधिक कार्यशाला के कारण सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे, जिसके कारण सुनवाई टल गई।

पिछली सुनवाई में पांडेय ने मामले के संबंध में कोतवाली देहात के पिताम्बरपुर कला गांव के निवासी अनिल मिश्रा को अदालत में बतौर गवाह पेश किया था, जिनसे राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने जिरह की थी, लेकिन जिरह पूर्ण नहीं होने पर विशेष न्यायधीश ने 17 मई के लिए सुनवाई तय की थी।

क्या है पूरा मामला?

कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे वह आहत हुए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article