देश

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में फिर टली सुनवाई; कोर्ट ने 30 जनवरी को दी अगली तारीख

Rahul Gandhi Defamation Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की बुधवार को होने वाली सुनवाई अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण पुनः टल गई है। कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का मामला एमपी-एमएलए अदालत में दर्ज कराया था।

Image

रायबरेली सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Defamation Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की बुधवार को होने वाली सुनवाई अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण पुनः टल गई है।

वादी विजय मिश्र के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सांसद-विधायक विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का मामला एमपी-एमएलए अदालत में दर्ज कराया था।

मिश्रा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

अदालत में पांच साल लंबी प्रक्रिया चली लेकिन राहुल गांधी हाजिर नहीं हुए तो दिसंबर 2023 में तत्कालीन न्यायाधीश ने वारंट जारी कर उन्हें तलब किया था। तब फरवरी 2024 में राहुल गांधी अदालत के समक्ष पेश हुए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article