दुनिया

अमेरिका में दिखी भारत की ताकत, नए विदेश मंत्री ने एस जयशंकर संग की पहली द्विपक्षीय बैठक

India US Relations: अमेरिका में दुनिया ने भारत की ताकत देखी है। ट्रंप प्रशासन की पहली क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद नए विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक की, जहां पर दोनों ही नेता गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए। इस बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Image

जयशंकर की मार्को रूबियो संग द्विपक्षीय बैठक (फोटो साभार: @DrSJaishankar)

Photo : Twitter

India US Relations: अमेरिका में दुनिया ने भारत की ताकत देखी है। ट्रंप प्रशासन की पहली क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद नए विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक की, जहां पर दोनों ही नेता गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए। इस बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

जयशंकर ने क्या कुछ कहा

जयशंकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मार्को रुबियो के सेक्रेटरी ऑफ स्‍टेट का पदभार संभालने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक के लिए मिलकर बेहद खुशी हुई जिसमें हमने हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसकी मार्को रुबियो वकालत करते रहे हैं। साथ ही हमने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के अपने समकक्षों के साथ नए ट्रंप प्रशासन की पहली क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नवनियुक्त अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ बैठकें कीं।

क्वाड चार देशों का एक समूह है जिसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अमेरिकी विदेश विभाग में फॉगी बॉटम मुख्यालय में बतौर विदेश मंत्री दाखिल होने के एक घंटे से भी कम समय में मार्को रुबियो ने अपने क्लाड समकक्षों के साथ पहली बहुपक्षीय बैठक की। हालांकि, इस बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई अभी उसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article