देश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: पेशाब का बहाना बनाकर बैंसला ने भागने की कोशिश की थी, आई हल्की चोटें

हरियाणा के पलवल के चांदहट निवासी 33 वर्षीय कल्याण बैंसला को 15 सितंबर को राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच के इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तीन विशेष टीमों ने रातभर तलाश करने के बाद उसे पकड़ लिया।

Image

पुलिस की गिरफ्त में है कल्याण बैंसला।

Kalyan Bainsla : बीते दिनों गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर अपनी कार से टक्कर मारने वाला कल्याण बैंसला पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि राजस्थान के दौसा में गिरफ्तार होने के बाद उसने पेशाब करने का बहाना बनाकर पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। हालांकि, भागते समय वह नीचे गिर गया और उसे हल्की चोटें आईं। बाद में अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया गया। बता दें कि पुलिस ने आरोपी बैंसला के खिलाफ एफआईआर में हत्या की कोशिश की धारा भी जोड़ी है।

दौसा-राजगढ़ के बीच के इलाके से गिरफ्तार किया गया

बता दें कि हरियाणा के पलवल के चांदहट निवासी 33 वर्षीय कल्याण बैंसला को 15 सितंबर को राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच के इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तीन विशेष टीमों ने रातभर तलाश करने के बाद उसे पकड़ लिया। आरोप है कि घटना के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार चालक ने मोबाइल बंद कर फरार होने से पहले इस मामले को लेकर मीडिया को इंटरव्यू भी दिए थे।

कहा-जानबूझकर टक्कर नहीं मारी

गायब होने से पहले बैंसला ने मीडिया से भी बात की थी। इस बातचती में उसने कहा कि उसने बाइक सवारों को जानबूझकर टक्कर नहीं मारी थी। उसका कहना था कि वह बाइक सवारों से धीरे चलने के लिए कह रहा था और उसने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश नहीं की। पुलिस के मुताबिक, कल्याण बैंसला ने कथित तौर पर महिला बाइक सवार पर अभद्र टिप्पणी की थी और इसके बाद उसे टक्कर मारी।

गाली-गलौज करने का आरोप

गुरुग्राम के डीसीपी (ईस्ट) संदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि घटना से ठीक पहले बैंसला ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। विस्तृत जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 भी जोड़ दी। यह धारा हत्या के प्रयास से संबंधित है।

बैंसला का दूर का रिश्तेदार है लवनीश

पुलिस ने बैंसला के दोस्त लवनीश को भी हिरासत में लिया है, जो घटना के समय उसके साथ कार में था। लवनीश बैंसला का दूर का रिश्तेदार है और पुलिस इस मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पूर्व) संदीप कुमार के अनुसार पीड़िता ने बताया है कि घटना से पहले बैंसला ने उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थीं। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले मीडिया को साक्षात्कार देने के बाद बैंसला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए गठित पुलिस की तीन टीम गठित की गई जिसने राजस्थान में उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में शामिल हुई सिया

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को एक महिला बाइक सवार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने बताया कि पिछली सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी।अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिलने पर सेक्टर-56 थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।बैंसला की गिरफ्तारी के बाद बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया मंगलवार को पुलिस जांच में शामिल हुईं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: पेशाब का बहाना बनाकर बैंसला ने भागने की कोशिश की थी, आई हल्की चोटें

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: पेशाब का बहाना बनाकर बैंसला ने भागने की कोशिश की थी, आई हल्की चोटें

रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' को बड़ा बढ़ावा: भारत फोर्ज और प्रैट एंड व्हिटनी करेंगी सहयोग; HALE ड्रोन के लिए तैयार होगा एडवांस्ड इंजन

रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' को बड़ा बढ़ावा: भारत फोर्ज और प्रैट एंड व्हिटनी करेंगी सहयोग; HALE ड्रोन के लिए तैयार होगा एडवांस्ड इंजन

आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर करोड़ों की ठगी, हज यात्रियों के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जमा करने की समयसीमा 30 सितंबर तक बढ़ी...भारत पर लगेगा 100% टैरिफ!

राजस्थान निकाय चुनाव : जयपुर सहित कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM में तकनीकी खराबी आने की वजह से हो रही दोबारा वोटिंग

राजस्थान निकाय चुनाव : जयपुर सहित कई बूथों पर पुनर्मतदान, EVM में तकनीकी खराबी आने की वजह से हो रही दोबारा वोटिंग

कौन थीं राजमाता विजयाराज कुमारी, निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर, शिक्षा क्षेत्र में जलाई थी अलख

कौन थीं राजमाता विजयाराज कुमारी, निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर, शिक्षा क्षेत्र में जलाई थी अलख